Golden Classes
    Facebook Twitter Instagram
    Golden Classes
    • Home
    • Sarkari Yojna
    • Subject
      • PHYSICS
      • Psychology
      • Philosophy
      • Geography
        • World Geography
        • Rajasthan Geography
        • India Geography
      • Arts & Culture
      • Science
      • Computer
      • हिंदी Hindi
      • History
        • Rajasthan History
        • Modern History
        • Medieval History
        • Ancient History
      • Political Science
      • Economy
    • Govt Jobs
    • Motivational
    • Web Stories
    • Others
      • Full Form
    Golden Classes
    Home»Geography»India Geography»India Location & Extension: भारत की स्थिति एवं विस्तार
    India Geography

    India Location & Extension: भारत की स्थिति एवं विस्तार

    By NARESH BHABLAAugust 20, 2020Updated:May 20, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    India Location & Extension

    Page Contents

    • India Location & Extension (भारत की स्थिति एवं विस्तार )
      • भौगोलिक परिचय
        • Indian border ( भारतीय सीमाएं )
        • India Location & Extension important facts
        • पुर्तगाल के अधीन क्षेत्र
        • फ्रांस के अध्ययन क्षेत्र

    India Location & Extension (भारत की स्थिति एवं विस्तार )

    भौगोलिक परिचय

    भारत का विस्तार

    भारत की आकृति चतुष्कोणीय है।यह दक्षिण एशिया के मध्य में स्थित है। भारत के पूर्व में इंडोचीन प्रायद्वीप व पश्चिम में अरब प्रायद्वीप स्थित है। भारत अक्षांशीय दृष्टि से उत्तरी गोलार्द्ध का देश है तथा देशांतरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में मध्यवर्ती स्थिति रखता है। समूचा भारत लगभग मानसूनी जलवायु वाले क्षेत्रों में पाया जाता है, जिसका विस्तार उष्ण तथा तथा उपोष्ण के दोनों कटिबंधों में है।

    इसका क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां बड़ा देश है, केवल रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका(usa), ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया इससे बड़े हैं।भारत का क्षेत्रफल संपूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2. 42% है  जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है

    इस देश का विस्तार उत्तर- दक्षिण दिशा में 3214 किलोमीटर तथा पूर्व पश्चिम दिशा में 2933 किलोमीटर है।

    यह भूमध्य रेखा के उत्तर में 8°4’से 37°6′ उत्तरी अक्षांशों तथा 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशांतरों के मध्य स्थित है। 82°1/2 पूर्वी देशांतर भारत के लगभग मध्य (इलाहाबाद के नैनी से) होकर गुजरती है जो कि देश का मानक समय है। यहां ग्रीनविच समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे हैं।

    कर्क रेखा भारत के मध्य से गुजरती है। कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से गुजरती है:- 1. गुजरात 2. राजस्थान 3. मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़ 5. झारखण्ड 6.पश्चिम बंगाल 7. त्रिपुरा 8. मिजोरम

    ट्रिक:- गुरामछ झाप त्रिमि

    भारत के स्थलीय सीमा की लंबाई 15,200 किलोमीटर तथा मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लंबाई 6100 किलोमीटर है । द्वीपों समेत देश की कुल तटीय सीमा 7516.6 किलोमीटर है। इस प्रकार भारत की कुल सीमा 22716.6 (15200+7516.6) किलोमीटर है।

    भारत की स्थलीय सीमाएँ पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल उत्तर पूर्व में भूटान तथा पूर्व में बांग्लादेश एवं म्यांमार देश से मिली हुई है।

    Indian border ( भारतीय सीमाएं )

    इन देशों के साथ संलग्न भारतीय सीमाओं पर अवस्थित राज्य –

    पाकिस्तान(4):- गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर
    अफ़्ग़ानिस्तान(1):- जम्मू और कश्मीर(pok)
    चीन(5):- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
    नेपाल(5):- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम,
    भूटान(4):- सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश
    बांग्ला देश(5):- पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
    म्यांमार(4):- अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम

    • भारत-बंगलादेश सीमा:-4096Km.
    • भारत-चीन सीमा:-3439Km
    • भारत-पाकिस्तान सीमा:-3310Km
    • भारत-नेपाल सीमा:-1761
    • भारत म्यामांर सीमा:-1643
    • भारत-भूटान सीमा:-587

    पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में नागालैंड, मणिपुर अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम की सीमा बांग्लादेश से नहीं मिलती हैं

    श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश है जो हिंद महासागर में पाक जलसंधि द्वारा भारत की मुख्य भूमि से प्रथक् है। “आदम ब्रिज” तमिलनाडु एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है। “पम्बन द्वीप” आदम ब्रिज का ही हिस्सा है। पम्बन द्वीप पर ही रामेश्वर मं स्थित है। आदम ब्रिज के उत्तर में पाक की खाड़ी एवं दक्षिण में मन्नार की खाड़ी स्थित है।

    भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट है यह निकोबार द्वीप समूह में स्थित है इस पहले इसका नाम *पिगमिलयन प्वाइंट था यह भूमध्य रेखा से 876 किलोमीटर दूर है भारत के सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल जम्मू कश्मीर राज्य में है  कोलाबा पॉइंट मुंबई में, पॉइंट कोलीमेरे तमिलनाडु में, पॉइंट पेड्रो जाफना (श्रीलंका के उत्तर पूर्व) में है

    भारत एवं चीन की सीमा को मैकमहोन रेखा कहते हैं यह रेखा 1914 ईस्वी में शिमला में निर्धारित की गई थी इसका इसकी उत्तरी पूर्वी सीमा की लंबाई लगभग 4224 किलोमीटर है  भारत और अफगानिस्तान के बीच डूरंड रेखा है जो 1896 में सर डूरंड द्वारा निर्धारित की गई थी यह अब रेखा अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के बीच है

    भारत एवं पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा है जो 15 अगस्त 1947 को सर एम रेडक्लिफ के द्वारा निर्धारित की गई थी दक्षिण में श्रीलंका भारत से पाक जल संधि तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा अलग होता है श्रीलंका के बाद भारत का दूसरा निकटतम समुद्री पड़ोसी देश इंडोनेशिया है जो निकोबार द्वीप समूह के अंतिम द्वीप ग्रेट निकोबार के दक्षिण में स्थित है 

    भारतीय उपमहाद्वीप में देश भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान सम्मिलित हैं  भारतीय राज्यों में गुजरात राज्य की तट रेखा सर्वाधिक लंबी है इसके बाद आंध्र प्रदेश की तट रेखा लंबी है 

    जोजिला दर्रा का निर्माण सिंधु नदी द्वारा शिपकी का निर्माण सतलज नदी द्वारा एवं जैलेप्ला का निर्माण तिस्ता नदी द्वारा हुआ है तीन अर्धचंद्राकार समुद्र तट कन्याकुमारी में मिलते हैं

    India Location & Extension important facts

    15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता के बाद फ्रांस एवं पुर्तगाल के अन्य कई क्षेत्रों का भारत में विलय हुआ जो इस प्रकार है….

    पुर्तगाल के अधीन क्षेत्र

    1 दादर एवं नगर हवेली
    2 दमन व द्वीप
    3 गोवा

    फ्रांस के अध्ययन क्षेत्र

    1 चंदन गोर
    2 पांडिचेरी
    3 कराईकल
    4 माहे
    5 यमन

    मई 1987 को 65 वां संविधान संशोधन द्वारा गोवा भारत का 25वां राज्य बना

    1. भारत का वह राज्य जो तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा है- त्रिपुरा
    2. त्रिपुरा और बांग्लादेश की सीमा कहलाती है- शुनयरेखा
    3. पाकिस्तान से लगे भारत के किस राज्य की सीमा सबसे लंबी है- जम्मू कश्मीर 1225 किलोमीटर
    4. भारतीय उपमहाद्वीप में शामिल देश ह- भारत पाकिस्तान बांग्लादेश नेपाल एवं भूटान
    5. भारतीय राज्यों की संख्या जो पड़ोसी देशों की सीमाओं से जुड़े हैं- 17 राज्य
    6. पांडिचेरी पुद्दुचेरी केंद्र शासित क्षेत्र में सम्मिलित हैं- माहे (केरल) कराईकल पांडिचेरी (तमिलनाडु) में एवं यमन (आंध्र प्रदेश )

    1. मरकत द्वीप (एमराल्ड आइलैंड )के नाम से जाना जाता है – अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
    2. इंदिरा पॉइंट की विश्वत रेखा से दूरी 876 किलोमीटर है
    3. भारत के शीर्ष पांच तटरेखा वाले राज्य क्रम से हैं- गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु ,महाराष्ट्र, और केरल|
    4. नेपाल भूटान एवं चीन की सीमा से मिलने वाला भारतीय राज्य है – सिक्किम|
    5. समुद्र तटीय राज्य:- 9 (गुजरात, महाराष्ट्र ,गोवा ,कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ,उड़ीसा, पश्चिम बंगाल )
    6. भारत के समुद्र तटीय केंद्र शासित प्रदेश:- 4( दमन व दीव ,लक्षद्वीप, पांडिचेरी, अंडमान व निकोबार दीप समूह )
    7. भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः जिस विशाल भूखंड का भाग था:; गोंडवानालैंड

    विस्तार विस्तार

    ग्लोब पर भारत की स्थिति पश्चिम से पूर्व तक भारत का विस्तार कितना है भारत का भौगोलिक विभाजन भारत की उत्तर से दक्षिण एवं पूर्व से पश्चिम तक की दूरी कितनी ह भारत की भौगोलिक विशेषताएं भारत की भौगोलिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए भारत की भौगोलिक संरचना भारत की भौगोलिक स्थिति भारत की समुद्री सीमा भारत की स्थलीय एवं समुद्री सीमा का वर्णन कीजिए भारत की स्थलीय सीमा भारत की स्थिति आकार और विस्तार प्रश्न भारत की स्थिति और विस्तार भारत को कितने भौगोलिक क्षेत्र में बांटा गया है
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Akshansh or Deshantar Rekha se sambandhit mahatvpurn question in Hindi | अक्षांश एवं देशांतर के वन लाइनर प्रशन

    May 21, 2021

    Passes In Indiaभारत के मुख्य दर्रे

    August 23, 2020
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Popular Post
    हिंदी Hindi

    हिंदी भाषा का विकास और उत्पत्ति कैसे हुई | हिंदी भाषा का इतिहास

    By NARESH BHABLAFebruary 1, 2022

    हिंदी भाषा का विकास और उत्पत्ति कैसे हुई व हिंदी भाषा का इतिहास की संपूर्ण…

    हिंदी भाषा के विविध रूप | भाषा के भेद और प्रकार

    February 8, 2022

    पद के भेद / पद परिचय कितने प्रकार के होते हैं?

    March 14, 2022

    महात्मा गांधी का दर्शन | गांधी दर्शन की प्रासंगिकता – दार्शनिक विचार

    February 19, 2022

    आवर्त सारणी इन हिंदी – आवर्त सारणी कैसे याद करें

    February 9, 2022
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Copyright © 2023-24 goldenclasses.com All Rights Reserved
    All Logos & Trademark Belongs To Their Respective Owners.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.