Close Menu
Golden Classes
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Golden Classes
    • Home
    • Sarkari Yojna
    • Subject
      • PHYSICS
      • Psychology
      • Philosophy
      • Geography
        • World Geography
        • Rajasthan Geography
        • India Geography
      • Arts & Culture
      • Science
      • Computer
      • हिंदी Hindi
      • History
        • Rajasthan History
        • Modern History
        • Medieval History
        • Ancient History
      • Political Science
      • Economy
    • Govt Jobs
    • Motivational
    • Web Stories
    • Others
      • Full Form
    Golden Classes
    Home»History»Medieval History»लोदी वंश Sultanate era-Lodi dynasty 1451 – 1526 ई.
    Medieval History

    लोदी वंश Sultanate era-Lodi dynasty 1451 – 1526 ई.

    By NARESH BHABLASeptember 14, 2020Updated:April 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Page Contents

    • Sultanate era-Lodi dynasty ( लोदी वंश 1451 – 1526 ई.)
      • बहलोल लोदी(1451-1489 ई)
      • सिकंदर लोदी (1489-1517 ई.)
      • इब्राहिम  लोदी (1517-1526 ई.)

    Sultanate era-Lodi dynasty ( लोदी वंश 1451 – 1526 ई.)

    बहलोल लोदी(1451-1489 ई)

    बहलोल लोदी ने अंतिम सैय्यद शासक आलमशाह को अपदस्थ कर लोदी वंश की स्थापना की। बहलोल लोदी की मुख्य सफलता जौनपुर (1484 ई.) राज्य को दिल्ली सल्तनत में सम्मिलित करने की थी। उसने बहलोली सिक्के जारी किये, जो अकबर से पहले तक उत्तरी भारत में विनिमय के मुख्य साधन बने रहे।

    अब्बास खां शेरवानी कहता है कि, “बहलोल लोदी द्वारा दिल्ली की सत्ता हस्तगत करने पर अफगान टिड्डी के झुण्ड की तरह भारत की और चल पड़े।“

    सिकंदर लोदी (1489-1517 ई.)

    बहलोल लोदी के उपरांत सिकंदर लोदी दिल्ली का सुल्तान बना, जो लोदी वंश का सर्वश्रेष्ठ शासक सिद्ध हुआ सिकंदर लोदी ने 1504 ई. में आगरा नगर की स्थापना की तथा 1506 ई. में इसे अपनी राजधानी बनाया। उसने नाप के लिए एक पैमाना ‘गज-ए-सिकंदरी’ प्रारंभ किया तथा हिन्दुओं पर जजिया कर आरोपित किया।

    सिकन्दर लोदी ने मुहर्रम और ताजिया निकालना बंद करा दिया। मस्जिदों को सरकारी संस्थाओं का रूप प्रदान करके उन्हें शिक्षा का केंद्र बनाने का प्रयत्न किया।

    सिकंदर लोदी के अनुसार, “यदि मैं अपने एक गुलाम को भी पालकी में बैठा दूं तो मेरे आदेश पर मेरे सभी सरदार उसे अपने कन्धों पर बैठा कर ले जायेंगे।“

    सिकंदर लोदी ने एक आयुर्वेदिक ग्रंथ का फारसी में अनुवाद करवाया, जिसका नाम ‘फरहंग-ए-सिकंदरी’ रखा गया। सिकंदर लोदी गुलरूखी के उपनाम से फारसी में कविताएं लिखता था।

    इब्राहिम  लोदी (1517-1526 ई.)

    सिकंदर लोदी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहिम  लोदी दिल्ली का सुल्तान बना। इसके शासनकाल में दिल्ली सल्तनत का पतन प्रारंभ हो गया। सभी राज्यों के गवर्नर स्वतंत्र शासकों जैसा व्यवहार करने लगे।

    खातोली (वर्तमान कोटा जिले में) के युद्ध (1517-1518 ई.) में मेवाड़ के शासक महाराणा सांगा ने उसे पराजित किया था उसके बाद बाड़ी (धौलपुर) के युद्ध में बुरी तरह पराजित किया| मेवाड़ महाराणा सांगा (संग्राम सिंह) एवं इब्राहीम लोदी के मध्य संघर्ष का मुख्य कारण °मालवा° पर अधिकार करना था|

    इब्राहीम लोदी ने बहलोल लोदी के नियमों को पूरी तरह उलट कर राजशाही में कुनबापरस्ती को बिल्कुल नकार दिया था| उमरावों के साथ वह कठोरता से पेश आता था| इस कारण सुल्तान-उमरावों के संबन्ध तनावपूर्ण हो गये| इब्राहीम लोदी के शासन काल मे सुल्तान और अफगान सरदारों का संघर्ष मुख्य घटना थी|

    1526 ई. में पानीपत के मैदान में इब्राहिम  लोदी और बाबर के बीच ऐतिहासिक युद्ध हुआ, जिसमे इब्राहिम लोदी की हार हुई। इसे पानीपत के प्रथम युद्ध के नाम से भी जाना जाता है। 

    लोदियों के साथ-साथ दिल्ली सल्तनत का पतन हो गया। इतिहासकार निमायमतुल्ला के अनुसार, “इब्राहिम  लोदी के अतिरिक्त दिल्ली का कोई भी सुल्तान युद्ध में नहीं मारा गया।“

    पानीपत के प्रथम युद्ध के परिणामस्वरूप भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना हुई| बाबर की श्रेष्ठ रणनीति और तोपखाने ने इब्राहीम लोदी को पराजित करने में निर्णायक भूमिका निभाई थी|

    दिल्ली सल्तनत के दौरान लोदी वंश का अंतिम शासक कौन था दौलत खान लोदी कौन था लोदी वंश लोदी वंश का अंत किसने किया लोदी वंश का प्रसिद्ध राजा लोदी वंश का सर्वश्रेष्ठ शासक कौन था लोदी वंश के पतन के कारण लोदी वंश के संस्थापक कौन थे लोदी वंश प्रश्नोत्तरी लोदी वंश से संबंधित प्रश्न
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गुलाम वंश का इतिहास (1206-1290) | दिल्ली सल्तनत के राजवंश

    January 29, 2022

    Bhakti Movement भक्ति आन्दोलन क्या है??

    September 20, 2020
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Popular Post
    हिंदी Hindi

    हिंदी भाषा का विकास और उत्पत्ति कैसे हुई | हिंदी भाषा का इतिहास

    By NARESH BHABLANovember 1, 2023

    हिंदी भाषा का विकास और उत्पत्ति कैसे हुई व हिंदी भाषा का इतिहास की संपूर्ण…

    हिंदी भाषा के विविध रूप | भाषा के भेद और प्रकार

    November 14, 2023

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र [ IGNCA ] I Indira Gandhi Rashtriya Kala Kendra

    November 1, 2023

    Avart Sarni In Hindi – आवर्त सारणी कैसे याद करें

    November 5, 2023

    Chemistry Formula in Hindi | रासायनिक सूत्र की लिस्ट

    November 4, 2023
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Copyright © 2023-24 goldenclasses.com All Rights Reserved
    All Logos & Trademark Belongs To Their Respective Owners.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.