प्रकाश के उपयोग
प्रकाश के उपयोग
प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है इसका ज्ञान हमें आँखों द्वारा प्राप्त होता है जो विधुत चुम्बकीय तरंगों के रूप में संचारित होता है ।
प्रकाश_की दोहरी प्रकृति पायी जाती है ,
- तरंग प्रकृति ( Wave nature )
- फोटॉन (कण) प्रकृति ( Photon nature )
प्रकाश सरल रेखा में गमन करता प्रतीत होता है
सर्वप्रथम रोमर नामक वैज्ञानिक ने बृहस्पति ग्रह के उपग्रहो की गति को देखकर प्रकाश का वेग ज्ञात किया था डच भौतिकशास्त्री हाइजेन ने_प्रकाश का तरंग सिद्धांत दिया
सर्वप्रथम अंग्रेज भौतिकीवीद् व गणितज्ञ न्यूटन ने बताया कि_प्रकाश श्वेत प्रकाश सभी रंगो के प्रकाश से मिलकर बना है।
आपतित किरणें ( Incident rays ) – किसी परावर्तित होने वाली सतह पर पड़ने वाली प्रकाश की किरणें आपतित किरणें कहलाती हैं।
परावर्तित किरणें ( Reflected Rays )- किसी वस्तु से टकराकर लौटने वाली किरणें परावर्तित किरणें कहलाती हैं।
अभिलम्ब ( Perpendicular )– एक काल्पनिक रेखा जो परावर्तित होने वाली सतह पर प्रकाश की किरण पड़ने के बिन्दु पर लम्ब होती है, को अभिलम्ब या परावर्तित होने वाली सतह पर लम्ब कहते हैं।
प्रकाश के उपयोग
आपतन कोण ( Angle of incidence )- प्रकाश की किरणों द्वारा आपतन बिन्दु तथा उस बिन्दु पर अभिलम्ब के साथ बनाने वाले कोण को आपतन कोण कहते हैं।
परावर्तन कोण ( Angle of reflection )– प्रकाश की किरणों द्वारा प्ररावर्तन के बिन्दु तथा अभिलम्ब के साथ बनाये जाने वाले कोण को परावर्तन कोण कहते हैं।
वास्तविक प्रतिबिम्ब ( Real image ) – प्रतिबिम्ब जिसे पर्दे पर उतारा जा सकता है, को वास्तविक प्रतिबिम्ब कहते हैं। वास्तविक प्रतिबिम्ब हमेशा दर्पण के सामने की ओर बनता है।
आभासी प्रतिबिम्ब ( Virtual image )- प्रतिबिम्ब जिसे पर्दे पर नहीं उतारा जा सकता है, को आभासी प्रतिबिम्ब कहते हैं। आभासी प्रतिबिम्ब हमेशा दर्पण के पीछे बनता है।
प्रकाश क्या है इसके गुण लिखिए?
प्रकाश एक उर्जा है जिसका तरंगदैर्घ्य (wavelength) दृश्य सीमा के भीतर होता है, प्रकाश के सबसे छोटे कण को फोटोन कहते हैं। प्रकाश विद्युतचुंबकीय विकिरण का एक छोटा रूप है। … विद्युतचुंबकीय विकिरण के अंतर्गत दृष्य प्रकाश, एक्स-किरण, गामा-किरण, रेडियो तरंगे आदि आते हैं।
प्रकाश के उपयोग – अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो आप कृपया करके इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप नीचे दिए गए Comment Box में जरुर लिखे ।। धन्यवाद ।।